Cyclone Arnab: 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकरा सकता है ‘बहुत गंभीर’ तूफान
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकरा सकता है। IMD ने आंध्र और दक्षिण ओडिशा के लिए प्री-साइक्लोन वॉच जारी की है। तट पार करते समय हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा और झोंके 140 किमी प्रति घंटा तक रह सकते हैं। ओडिशा ने पांच जिलों में 28-29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।




