नवम्बर 26, 2026
एम्स कल्याणी में लगा सरकारी बोर्ड, जिस पर बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी में एनीमिया के लक्षण लिखे हैं: सांस की कमी, पीली त्वचा

ICMR Anaemia Survey: 56% महिलाओं और 42% छोटे बच्चों में खून की कमी

ICMR के SAMPADA सर्वे (2023-25) में 15-49 साल की 55.9% महिलाओं, 46.3% किशोरियों और 1-5 साल के 41.8% बच्चों में एनीमिया मिला। ज्यादातर मामले हल्के हैं और ICMR के मुताबिक स्तर पिछले सर्वे से कम है, पर आयरन की कमी सिर्फ करीब आधे मामलों की वजह है। किशोरों, वयस्कों और गर्भवती महिलाओं में विटामिन B12 की कमी 55-66% तक। राज्यवार आंकड़े भी।

मेज पर रखा गार्डासिल (Gardasil) HPV वैक्सीन का डिब्बा, उसके सामने प्री-फिल्ड सिरिंज और दो सुइयां (प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

HPV Vaccine: 9 महीने से कम में 1 करोड़ डोज, 6 राज्यों में 100% कवरेज

राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान में नौ महीने से कम समय में 1 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं और 14 साल की लड़कियों के लक्षित समूह का करीब 87% कवर हो गया है। गुजरात, यूपी, आंध्र, मिजोरम, एमपी और बिहार 100% पर। जानिए आपकी बेटी को टीका कहां और कैसे लगेगा, और क्या अभी साफ नहीं है।

सिल्वर ब्लिस्टर पैक में लाल-पीले रंग के अमोक्सिसिलिन 500 mg एंटीबायोटिक कैप्सूल, पैक से दो कैप्सूल निकाले जा चुके हैं (फाइल फोटो)

Antibiotic Rules: एंटीबायोटिक लाइसेंस से पहले केंद्र की मंजूरी का प्रस्ताव

एंटीबायोटिक समेत सभी एंटीमाइक्रोबियल दवाओं को केंद्र सरकार ‘नई दवा’ की कानूनी श्रेणी में लाना चाहती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ड्राफ्ट नियम (G.S.R. 983(E)) के मुताबिक कंपनियों को राज्य से मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मांगने से पहले केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण की अनुमति लेनी होगी। साथ में बल्क दवाओं के थोक कारोबार के लिए अलग लाइसेंस का ड्राफ्ट भी आया है। दोनों पर जनता 30 दिन में आपत्ति और सुझाव भेज सकती है।

मेज पर रखी दो सफेद मशीनें: बाईं ओर Trueprep सैंपल तैयार करने वाली मशीन और दाईं ओर स्क्रीन वाली Truelab मशीन, जिनसे टीबी की मॉलिक्यूलर जांच होती है

WHO TB Report 2026: भारत में टीबी से मौत की दर 38% घटी, इलाज में 94% सफलता

WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2026 के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में 2015 से 2025 के बीच टीबी से मौत की दर 38% घटी और इलाज की सफलता दर 94% रही। दुनिया में 2025 में करीब 11 लाख मौतें हुईं; भारत के नए मामलों का अपडेटेड अनुमान अभी आना बाकी है।

नई दिल्ली में एक चिकित्सा सम्मेलन को संबोधित करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव

Hospital Rate Display: अस्पताल का बिल देखकर अब नहीं चौंकेंगे? केंद्र ने राज्यों से कहा- हर इलाज और सुविधा की दर स्थानीय भाषा व अंग्रेजी में साफ-साफ लगवाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि अस्पताल और क्लिनिक हर सेवा व सुविधा की दरें स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रमुखता से प्रदर्शित करें। विदेशी मरीजों के लिए पैकेज रेट दिखाने पर भी जोर दिया गया है।

इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से ली गई प्लेग बैक्टीरिया यर्सिनिया पेस्टिस की तस्वीर

Plague Alert: रूस में लैब कर्मी की मौत के बाद भारत में लैब नेटवर्क अलर्ट, घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: रूस के साइबेरिया में एक लैब कर्मचारी की मौत और उससे जुड़ी प्लेग की आशंका की खबरों के बाद भारत ने एहतियातन अपना राष्ट्रीय लैब नेटवर्क अलर्ट पर रख दिया है। अंग्रेजी अखबार मिंट ने रविवार को दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जरूरी एंटीबायोटिक दवाओं के […]