अक्टूबर 24, 2026
# Tags

Cyclone Arnab: सोमवार तक बनेगा तूफान, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को डिप्रेशन और सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान बन सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इसके बाद यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ेगा। दोनों राज्यों में 27-28 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है और ओडिशा ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।