Greater Noida Family Deaths: नूडल्स खाकर सोए परिवार के 5 लोगों की मौत में नया मोड़, महेश की दो बहनों और बहनोई पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका ललिता के भाई आकाश की शिकायत पर पुलिस ने महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग महेश और ललिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।














































































































































