Cabinet Decisions: सिलचर में नया एयरपोर्ट, ₹11,000 करोड़ की उपकरण योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 नवंबर को पांच फैसले लिए: सिलचर के पास डोलू में ₹2,014 करोड़ का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, टनल बोरिंग मशीन-क्रेन जैसे उपकरण देश में बनाने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना, कामराजार पोर्ट पर 20 लाख TEU का दूसरा कंटेनर टर्मिनल और डाक विभाग की दो योजनाएं। किसे क्या फायदा, और क्या अभी साफ नहीं।




