नवम्बर 28, 2026
#भारत #राजस्थान #राज्य

Air India Diversion: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट AI2030 में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में आपात लैंडिंग; सभी 306 यात्री सुरक्षित

जयपुर: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 (बोइंग 787-9) को बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 की सुबह सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। शुरुआती खबरों में इस अलर्ट को संदिग्ध हाईजैक या बम की धमकी से जोड़ा गया। लैंडिंग के बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि विमान में सवार सभी 306 यात्रियों को बुधवार सुबह 9:35 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। उन्होंने कहा कि तय मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। शुरुआती संकेतों के मुताबिक, पायलट ने संभवतः गलती से यह अलर्ट जारी किया था; हालांकि तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

AI2030 के डायवर्जन के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी और वाहन
जयपुर एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था। फोटो: ANI वीडियो से

स्थिति नियंत्रण में, यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, यात्रियों को सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में विमान से उतारकर टर्मिनल ले जाया गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और यात्रियों व उनके परिजनों से न घबराने की अपील की है।

मालवीय नगर के एसीपी शिव दयाल ने पीटीआई को बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने बम की धमकी के बाद हुई आपात लैंडिंग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी आइसोलेशन बे में खड़े विमान की गहन जांच कर रहे हैं।

जयपुर एयरपोर्ट पर फायर टेंडर और सुरक्षा व्यवस्था
एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर आपात सेवाएं और सुरक्षाकर्मी। फोटो: ANI वीडियो से

यह भी पढ़ें: Rajasthan Drone RDX: श्रीगंगानगर रावला में ड्रोन से गिरी हथियार-विस्फोटक की खेप

मुंबई हवाई क्षेत्र में ‘स्क्वॉक 7500’, फिर जयपुर डायवर्जन

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जब विमान मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) से गुजर रहा था, तभी पायलट ने ट्रांसपोंडर पर स्क्वॉक कोड 7500 सेट किया। विमानन में यह कोड विमान के साथ गैरकानूनी हस्तक्षेप, यानी हाईजैक जैसी स्थिति का संकेत माना जाता है। इसी के बाद विमान को दिल्ली के बजाय जयपुर ले जाने का फैसला किया गया।

खबर लिखे जाने तक एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी संदिग्ध हाईजैक अलर्ट, विमान की सुरक्षित लैंडिंग और सुरक्षा जांच की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Nalasopara Fire: ऊंची इमारत में भीषण आग, दो महिलाओं की मौत | Rubio India Visit: मार्को रुबियो अगले हफ्ते मुंबई-जामनगर आएंगे

Air India Diversion: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट AI2030 में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में आपात लैंडिंग; सभी 306 यात्री सुरक्षित

Delhi SIR SC Hearing: हटाए गए मतदाताओं

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *