नवम्बर 28, 2026
जयपुर के अग्रवाल फार्म बीटू बाईपास चौराहे पर JDA की उखड़ी सड़क, बिखरी रोड़ी के बीच से गुजरते वाहन

CM भजनलाल के दफ्तर के सामने 8 दिन में उखड़ी सड़क, परतें नापीं तो खुली पोल

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा कार्यालय के ठीक सामने, अग्रवाल फार्म बीटू बाईपास चौराहे पर JDA की बनाई सड़क 8 दिन में उखड़ गई। रिटायर्ड PWD इंजीनियर की मौके पर जांच में रोड़ी की परत 16 की जगह 10 इंच और DBM 50 की जगह 25 mm मिली। JDA इसे अस्थायी सड़क बता रहा है।

Air India Diversion: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट AI2030 में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में आपात लैंडिंग; सभी 306 यात्री सुरक्षित

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को बुधवार सुबह सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारी चरण सिंह के मुताबिक, विमान के सभी 306 यात्रियों को सुबह 9:35 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। शुरुआती जानकारी में पायलट की चूक की आशंका जताई गई है; मामले की जांच जारी है।