अक्टूबर 25, 2026
# Tags
#GenZ's की बात #शिक्षा

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट 22 नवंबर; जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली: JEE Main 2027 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अक्टूबर 2026 को सेशन 1 (जनवरी 2027) का नोटिफिकेशन जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख भी 22 नवंबर है। जो छात्र चूक जाएंगे, वे 23 से 26 नवंबर तक ₹500 की लेट फीस देकर फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी।

पटना में JEE Main परीक्षा केंद्र के बाहर जुटे छात्र
पटना में JEE Main सेशन 2 परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्र (अप्रैल 2026, फाइल फोटो)। फोटो: IANS

JEE Main 2027 Last Date: पूरा शेड्यूल

NTA के NTA पब्लिक नोटिस और इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक सेशन 1 की अहम तारीखें इस प्रकार हैं:

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फीस भुगतान की आखिरी तारीख22 नवंबर 2026
लेट फीस (₹500) के साथ आवेदन23 से 26 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार (करेक्शन विंडो)27 से 29 नवंबर 2026
परीक्षा शहर की सूचना (सिटी स्लिप)30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड13 जनवरी 2027
परीक्षा की तारीख20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

लेट फीस सभी वर्गों के लिए एक समान ₹500 है, जो तय परीक्षा शुल्क के ऊपर देनी होगी। यानी आखिरी हफ्ते तक इंतजार करने का मतलब सीधे अतिरिक्त खर्च है।

JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए NTA का 24 अक्टूबर 2026 का पब्लिक नोटिस
JEE Main 2027 सेशन 1 पर NTA का 24 अक्टूबर 2026 का पब्लिक नोटिस। स्रोत: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

JEE Main 2027 Registration कैसे करें: स्टेप बाय स्टेप

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘JEE (Main) 2027 Session 1’ के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भरें, परीक्षा शहर चुनें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से फीस भरें।
  7. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट रख लें।

NTA ने साफ किया है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार होगा और एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही फॉर्म भर सकता है। एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर बाद में भी सख्त कार्रवाई हो सकती है और रिजल्ट रद्द किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UGC NET December 2026: 2.19 लाख ने किया आवेदन, 28 अक्टूबर तक मौका

JEE Main 2027 Application Fee कितनी है

बुलेटिन के अनुसार भारत में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए एक पेपर (B.E./B.Tech या B.Arch या B.Planning) की फीस इस प्रकार है:

वर्गपुरुषमहिला
जनरल₹1,000₹800
जनरल-EWS / OBC (NCL)₹900₹800
SC / ST / PwD / PwBD₹500₹500
थर्ड जेंडर₹500₹500

दो पेपर (जैसे B.Tech और B.Arch) एक साथ चुनने पर जनरल/EWS/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस ₹2,000 और महिलाओं के लिए ₹1,600 है, जबकि SC/ST/PwD और थर्ड जेंडर के लिए ₹1,000। विदेश में केंद्र चुनने पर फीस अधिक है। प्रोसेसिंग चार्ज और GST अलग से लगेंगे।

एग्जाम पैटर्न: कितने सवाल, कितना समय

पेपर 1 (B.E./B.Tech) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसमें गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से 25-25 सवाल यानी कुल 75 सवाल होंगे। हर विषय में सेक्शन A में 20 बहुविकल्पीय सवाल (MCQ) और सेक्शन B में 5 न्यूमेरिकल सवाल होंगे। दोनों सेक्शन में गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

  • समय: 3 घंटे। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे।
  • B.Arch और B.Planning दोनों: 3 घंटे 30 मिनट।
  • B.Arch (पेपर 2A): ड्रॉइंग टेस्ट ऑफलाइन, A4 ड्रॉइंग शीट पर होगा।
  • भाषा: परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू यानी 13 भाषाओं में होगी।

यह भी पढ़ें: NEET PG Counselling 2026: फाइनल सीट मैट्रिक्स में AIQ की 14,113 सीटें, 21 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

सेशन 2 (अप्रैल 2027) की तारीखें भी तय

बुलेटिन में सेशन 2 का संभावित शेड्यूल भी दिया गया है। इसके लिए आवेदन 5 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक होंगे, लेट फीस के साथ 4 से 7 फरवरी तक मौका मिलेगा और परीक्षा 2 से 7 अप्रैल 2027 के बीच होगी। NTA ने कहा है कि सेशन 2 के लिए अलग से पब्लिक नोटिस जारी होगा। जो छात्र सेशन 1 के लिए आवेदन करेंगे, वे उसी एप्लीकेशन नंबर से सेशन 2 के लिए फीस भर सकेंगे।

कौन दे सकता है JEE Main 2027

JEE Main का पेपर 1 NIT, IIIT और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI) में B.E./B.Tech दाखिले के लिए होता है और यही IIT में दाखिले वाली JEE Advanced की पात्रता परीक्षा भी है। पेपर 2 B.Arch और B.Planning के लिए है। पात्रता, उम्र और योग्यता परीक्षा से जुड़े सभी नियमों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें: SSC GD Result 2026: 21.56 लाख में से सिर्फ 1.97 लाख पास, हर 11 में 1 को मौका

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

JEE Main 2027 का फॉर्म कब तक भरा जा सकता है?

बिना लेट फीस 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक। ₹500 लेट फीस के साथ 26 नवंबर 2026 तक।

JEE Main 2027 का रजिस्ट्रेशन कहां करें?

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर। ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा कब है?

20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को। एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को जारी होंगे।

फॉर्म में गलती हो जाए तो?

27 से 29 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसमें तय फील्ड में सुधार किया जा सकेगा।

JEE Main 2027 में कितने सवाल होंगे?

पेपर 1 में कुल 75 सवाल होंगे, गणित, भौतिकी और रसायन से 25-25।

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट 22 नवंबर; जानें कैसे करें आवेदन

Tilak Varma: 70/5 पर डूब रहा था

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट 22 नवंबर; जानें कैसे करें आवेदन

PM Kisan 24th Installment: 30 अक्टूबर को

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *