JEE Main 2027 Last Date: लेट फीस से आवेदन 26 नवंबर तक, 27 से करेक्शन
JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए ₹500 लेट फीस के साथ आवेदन का आखिरी मौका 26 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक है। 27 से 29 नवंबर तक फॉर्म में सुधार हो सकेगा। NTA के मुताबिक गलत फॉर्म भरने वाले नया आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मान्य सिर्फ वही होगा जिसकी फीस भरकर कन्फर्मेशन पेज बना हो। परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच होगी।




