Kolhapur News: चाचा के घर चोरी कर भतीजे ने खरीदी थार, पूजा में खुला राज
कोल्हापुर के सातवे गांव में 19 साल के भतीजे पर चाचा के घर से 15 तोला सोना चुराकर 10 लाख में बेचने और उससे नई महिंद्रा थार खरीदने का आरोप है। थार की पूजा में चाचा को बुलाया, तो गहने गायब मिले। कोडोली पुलिस ने भतीजे और सुनार को गिरफ्तार किया।




