Composer Deva: रजनीकांत के ‘सुपरस्टार’ टाइटल की धुन बनाने वाले संगीतकार देवा नहीं रहे, राजकीय सम्मान से होगी विदाई
‘अन्नामलाई’, ‘बाशा’ और ‘अरुणाचलम’ जैसी रजनीकांत की फिल्मों को यादगार संगीत देने वाले मशहूर तमिल संगीतकार देवा का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकालने की घोषणा की है और टी. नगर स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। चेन्नई के लोकसंगीत ‘गाना’ को फिल्मों की मुख्यधारा तक पहुंचाने वाले देवा ने चार भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया था।










































































































































