Bird Flu Vaccine: मुर्गियों के लिए पहली देसी H5N1 वैक्सीन, 20 नवंबर को लॉन्च
भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू के H5N1 (क्लेड 2.3.2.1a) वायरस से बचाने वाली देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इसे देश को समर्पित करेंगे। यह ऐलान ऐसे वक्त आया है, जब तमिलनाडु के कुड्डालोर में H5N1 की पुष्टि हो चुकी है और केरल के आलप्पुझा में करीब 26,000 पक्षियों को मारने का काम चल रहा है।




