Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 29 अक्टूबर को, आपके शहर में कब निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026 का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। द्रिक पंचांग के मुताबिक, नई दिल्ली में चांद रात 8:17 बजे निकलेगा और पूजा का मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा। चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी, इसलिए व्रत इसी दिन है। कोलकाता में चांद सबसे पहले 7:47 बजे और मुंबई में 9:00 बजे दिखेगा।




