EPFO New Rules: PF मिनिमम बैलेंस अब 10%, फाइनल निकासी का इंतजार 2 महीने
EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 19 नवंबर को PF खाते में हमेशा रखे जाने वाले मिनिमम बैलेंस को 25% से घटाकर 10% करने और फाइनल निकासी का इंतजार 12 महीने से घटाकर 2 महीने करने को मंजूरी दी। रिटायर होने वालों के लिए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) भी आएगा, जिसमें PF का पैसा हर महीने, तिमाही या छमाही किस्तों में मिल सकेगा।




