Uttarakhand Bus Accident: गूलर में 100 मीटर खाई में गिरी बस, 8 की मौत, 26 घायल
टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास मंगलवार तड़के हरिद्वार से चमोली जा रही बस करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। 8 यात्रियों की मौत हुई और 26 घायल हैं। इससे पहले रात में रुद्रप्रयाग और टिहरी की दोगी पट्टी में दो और वाहन खाई में गिरे, जिनमें 5 लोगों की जान गई।




