Kota Bus Accident: खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस एक्सप्रेसवे से 15 फुट नीचे नाले में गिरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाटूश्यामजी जा रही मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की मिनी बस सिमलिया थाना क्षेत्र में पुलिया से करीब 15 फुट नीचे नाले में गिर गई। कोटा (ग्रामीण) के एसपी सुजीत शंकर ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 यात्री घायल हैं। पुलिस को चालक को झपकी आने की आशंका है। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और बैतूल के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।









































































































































