जियो AI पवेलियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंपनी की तकनीक के बारे में बताते आकाश अंबानी

Jio IPO: देश के सबसे बड़े IPO में आज से लगेगी बोली, खुलने से पहले ही बड़े निवेशकों ने लगाए ₹8,110 करोड़

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का करीब ₹30,213 करोड़ का IPO आज यानी 21 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए खुल गया है, जिसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। इश्यू खुलने से पहले ही कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹8,110 करोड़ के शेयर आवंटित कर दिए हैं। एक लॉट 12 शेयरों का है, जिसके लिए ऊपरी भाव पर ₹13,428 लगेंगे। शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को संभावित है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के चेयरमैन मुकेश अंबानी और मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी

Jio IPO: देश के सबसे बड़े IPO के लिए जियो का प्राइस बैंड ₹1,065-1,119 तय, 21 अक्टूबर से लगेगी बोली

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक 21 से 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे और एक लॉट 12 शेयरों का होगा। ऊपरी दाम पर करीब ₹30,213 करोड़ का यह इश्यू हुंडई मोटर इंडिया के अब तक के सबसे बड़े IPO से भी बड़ा होगा।