India Visa Rules: टूरिस्ट वीजा अब विजिटर वीजा, 13 की जगह सिर्फ 9 कैटेगरी
गृह मंत्रालय ने वीजा की मुख्य श्रेणियां 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियां 49 से 23 कर दी हैं। टूरिस्ट वीजा अब विजिटर वीजा (V-1, V-2) कहलाएगा, मेडिकल वीजा पर एक साल की मल्टीपल एंट्री मिलेगी और आवेदन फॉर्म के कॉलम 65-70% कम होंगे। नई व्यवस्था साल के अंत तक लागू होगी।




