Manipur Hooch Tragedy: चंदेल में संदिग्ध जहरीली शराब से 16 मौतें, 600 भर्ती
मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध जहरीली शराब से कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 600 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, 12 ICU में। आबकारी आयुक्त के मुताबिक 6 लोग गिरफ्तार, 2,419 लीटर अवैध शराब जब्त। शराब पड़ोसी काकचिंग जिले से आई थी; जहरीले पदार्थ की पुष्टि FSL रिपोर्ट से होगी। सरकार ने एक महीने में रिपोर्ट देने वाली उच्च-स्तरीय जांच कमेटी बनाई है।




