नवम्बर 29, 2026
Misty monsoon morning in Ooty, The Nilgiris, Tamil Nadu (file photo)

School Holiday: तमिलनाडु-पुडुचेरी में आज स्कूल बंद, ओडिशा में 2 दिन छुट्टी

लगातार बारिश के चलते तमिलनाडु के कोयंबटूर, डिंडीगुल और रामनाथपुरम जिलों, नीलगिरि के चार तालुकों, थेनी के पेरियाकुलम और पुडुचेरी-कराईकल में सोमवार 26 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं। ओडिशा सरकार ने चक्रवात अर्नब को देखते हुए 5 जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। IMD के मुताबिक तूफान 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र तट पार कर सकता है।

चेन्नई में बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क

Chennai Rain Alert: तमिलनाडु-केरल में 26 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, चेन्नई समेत 4 जिलों में स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 26 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। रातभर हुई तेज बारिश के बाद चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।

बारिश से भीगी चेन्नई की अन्ना सालै सड़क पर भरे पानी से गुजरती गाड़ियां, दक्षिण भारत में भारी बारिश के अलर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर

IMD Rain Alert: तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई है। IMD के मुताबिक भारी बारिश का यह दौर 22 अक्टूबर तक चल सकता है। शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

बारिश से भीगी चेन्नई की अन्ना सलाई सड़क पर चलते वाहन (फाइल फोटो)

IMD Weather Alert: पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में आज ओले और भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण में उत्तर-पूर्वी मानसून की दस्तक

पश्चिमी विक्षोभ के असर से IMD ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जिससे मंडियों में पड़े धान पर खतरा बढ़ गया है। दक्षिण में आज से उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने के हालात बने हैं।