Kolkata Ring Road: 250 किमी, ₹14,000 करोड़; बंगाल को ₹75,000 करोड़ के हाईवे
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 26 नवंबर को पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में ₹8,700 करोड़ से ज्यादा की 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और पश्चिम बंगाल के लिए करीब ₹75,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाएं गिनाईं। सबसे बड़ी घोषणा कोलकाता के लिए 250 किमी लंबे, ₹14,000 करोड़ के रिंग रोड की है। डंकुनी-कोलाघाट 8-लेन कॉरिडोर से खड़गपुर-भुवनेश्वर की ओर सफर करीब डेढ़ घंटा घटने का दावा है।




