Foodgrain Production: रिकॉर्ड 3785 लाख टन, खरीफ में सोयाबीन घटने का अनुमान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 नवंबर को 2025-26 के अंतिम फसल अनुमान जारी किए, जिनमें खाद्यान्न उत्पादन 3785.38 लाख टन के रिकॉर्ड पर पहुंचा। साथ ही अल नीनो और कमजोर जून मानसून वाले खरीफ 2026-27 का पहला अग्रिम अनुमान 1671.43 लाख टन रखा गया, जो पांच साल के औसत से ज्यादा है, लेकिन पिछले साल के पहले अनुमान से 61.87 लाख टन कम। सबसे बड़ी गिरावट सोयाबीन और कपास में दिख रही है।




