Venice Biennale: भारत को विज़िटर्स लायन, दर्शकों ने चुना सर्वश्रेष्ठ पवेलियन
61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत के राष्ट्रीय पवेलियन ‘जियोग्राफीज ऑफ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी का विज़िटर्स लायन मिला है। जूरी के इस्तीफे के बाद इस बार विजेता दर्शकों ने वोट देकर चुने। सात साल बाद वेनिस लौटे भारत के पवेलियन में करीब 4.5 लाख लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के कला जगत के लिए गर्व का क्षण बताया।




