Trump Tariff Waiver: रूसी तेल खरीद पर भारत को 100% टैरिफ से फिलहाल राहत, डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने दी छूट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्राहम एक्ट को लागू करने वाले कार्यकारी आदेश में ही उसके तहत तय टैरिफ और प्रतिबंधों पर छूट दे दी है। इस कानून के तहत रूसी तेल और गैस के पांच सबसे बड़े आयातकों के सामान पर 18 अक्टूबर से नई खरीद होने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगना था। छूट की कोई अंतिम तारीख तय नहीं है और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नजर रखेंगे। यह फैसला अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से ठीक पहले आया है।







































































































































