मुंबई में फ्रीडम 250 रिसेप्शन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Rubio Jamnagar Visit: वेनेजुएला के तेल पर रिलायंस से बात करने जामनगर पहुंचे रुबियो, भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे के दूसरे और आखिरी पड़ाव में बुधवार को गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां वे रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स देखेंगे। रुबियो ने मुंबई में कहा था कि भारत ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ है और वे रिलायंस से वेनेजुएला का ज्यादा कच्चा तेल रिफाइन करने पर बात करेंगे। उन्होंने ट्रेड डील को भी ‘बेहद करीब’ बताया और कहा कि यह महीनों नहीं, हफ्तों की बात है।

मुंबई हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान के पास रेड कार्पेट पर अधिकारियों से हाथ मिलाते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Rubio Mumbai Visit: ‘ट्रेड डील बहुत करीब’ कहकर भारत पहुंचे रुबियो, आज जयशंकर से होगी अहम बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार दोपहर तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। एक दिन पहले उन्होंने समरकंद में कहा था कि अमेरिका भारत के साथ ट्रेड डील के “बहुत करीब” है और रूसी तेल पर छूट के फैसले में यह भी एक पहलू है। मुंबई में वे 26/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से व्यापार, ऊर्जा और रक्षा पर बातचीत करेंगे। बुधवार को वे जामनगर जाएंगे।

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Trump Tariff Waiver: रूसी तेल खरीद पर भारत को 100% टैरिफ से फिलहाल राहत, डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने दी छूट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्राहम एक्ट को लागू करने वाले कार्यकारी आदेश में ही उसके तहत तय टैरिफ और प्रतिबंधों पर छूट दे दी है। इस कानून के तहत रूसी तेल और गैस के पांच सबसे बड़े आयातकों के सामान पर 18 अक्टूबर से नई खरीद होने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगना था। छूट की कोई अंतिम तारीख तय नहीं है और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नजर रखेंगे। यह फैसला अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से ठीक पहले आया है।

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर (भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, फाइल फोटो)

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, गोयल बोले- कानूनी ड्राफ्टिंग जारी

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो गया है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौता तभी लागू होगा, जब भारत को प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डील के बड़े मुद्दे तय हो चुके हैं।