मुंबई हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान के पास रेड कार्पेट पर अधिकारियों से हाथ मिलाते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Rubio Mumbai Visit: ‘ट्रेड डील बहुत करीब’ कहकर भारत पहुंचे रुबियो, आज जयशंकर से होगी अहम बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार दोपहर तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। एक दिन पहले उन्होंने समरकंद में कहा था कि अमेरिका भारत के साथ ट्रेड डील के “बहुत करीब” है और रूसी तेल पर छूट के फैसले में यह भी एक पहलू है। मुंबई में वे 26/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से व्यापार, ऊर्जा और रक्षा पर बातचीत करेंगे। बुधवार को वे जामनगर जाएंगे।

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर (भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, फाइल फोटो)

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, गोयल बोले- कानूनी ड्राफ्टिंग जारी

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो गया है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौता तभी लागू होगा, जब भारत को प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डील के बड़े मुद्दे तय हो चुके हैं।