Chariot-1: भारत में शुरू से ट्रेन हुआ 11 अरब पैरामीटर का AI मॉडल लॉन्च
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IndiaAI मिशन के तहत बने ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स लॉन्च किए। 11 अरब पैरामीटर वाला यह भाषा मॉडल भारत में शुरू से ट्रेन किया गया है और इसका स्पीच मॉडल हिंदी समेत 10 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में आवाज बनाता है। कंपनी के ज्यादातर प्रदर्शन आंकड़े अभी स्वतंत्र रूप से जांचे नहीं गए हैं; हिंदी पर टोकन बचत के दावे को NCI ने खुद परखा।




