OMSS Rice: बिक्री लक्ष्य दोगुना, स्टॉक हर शुक्रवार बताना होगा
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल बिक्री लक्ष्य 25 लाख टन से बढ़ाकर 50 लाख टन कर दिया है। 6 नवंबर के आदेश से देशभर के व्यापारी और मिलर हर शुक्रवार चावल-धान का स्टॉक बताएंगे; आंध्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना को 31 जनवरी 2027 तक स्टॉक लिमिट लगाने की अनुमति मिली है।




