Gwalior Truck Accident: बैरिकेड तोड़कर ढलान से उतरा धान से लदा ट्रक, शीतला माता मंदिर जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर धान से लदा एक बेकाबू ट्रक चढ़ गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मुताबिक भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित ढलान पर रोका गया यह ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए नीचे आया और मंदिर के गेट से जा टकराया। हादसे के बाद 39 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 12 की मौत हो गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि नाका होने के बावजूद ट्रक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच होगी।













































































































































