US Tariff on India: अमेरिका का 25% टैरिफ प्रस्ताव, ट्रेड डील हुई तो 17%
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने 25 नवंबर को भारत समेत 14 अर्थव्यवस्थाओं पर ‘अतिरिक्त उत्पादन क्षमता’ के आरोप में टैरिफ प्रस्तावित किए। भारत के सभी सामान पर 25% तक शुल्क का प्रस्ताव है, जो ट्रेड डील होने पर 17% हो सकता है। स्मार्टफोन, दवाएं और पेट्रोलियम छूट सूची में हैं, कपड़े, हीरे-गहने और झींगा नहीं। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, नोटिस की जांच हो रही है।




