नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) पर समुद्र किनारे जेटी पर कतार में खड़ी नीली कंटेनर क्रेनें और कंटेनरों से लदा मालवाहक जहाज

US Tariff on India: अमेरिका का 25% टैरिफ प्रस्ताव, ट्रेड डील हुई तो 17%

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने 25 नवंबर को भारत समेत 14 अर्थव्यवस्थाओं पर ‘अतिरिक्त उत्पादन क्षमता’ के आरोप में टैरिफ प्रस्तावित किए। भारत के सभी सामान पर 25% तक शुल्क का प्रस्ताव है, जो ट्रेड डील होने पर 17% हो सकता है। स्मार्टफोन, दवाएं और पेट्रोलियम छूट सूची में हैं, कपड़े, हीरे-गहने और झींगा नहीं। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, नोटिस की जांच हो रही है।

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर (भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, फाइल फोटो)

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, गोयल बोले- कानूनी ड्राफ्टिंग जारी

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो गया है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौता तभी लागू होगा, जब भारत को प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डील के बड़े मुद्दे तय हो चुके हैं।

Rubio India Visit: अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, कार्यक्रम में दिल्ली नहीं बल्कि मुंबई और जामनगर; ऊर्जा सहयोग सबसे बड़ा एजेंडा

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद और भारत में मुंबई व जामनगर की यात्रा करेंगे। भारत में वे वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं से मिलेंगे, जहां ऊर्जा सहयोग, निवेश और रणनीतिक साझेदारी एजेंडे में सबसे ऊपर है।