Janjatiya Gaurav Diwas: PM ने ₹3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं दीं, 38 नए EMRS
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़चिरौली के कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब ₹3,000 करोड़ की 246 आदिवासी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खुले, 19 की नींव रखी गई। NESTS के मुताबिक 728 मंजूर स्कूलों में से 196 अब भी चालू नहीं हैं।




