नवम्बर 26, 2026

US Iran Strike: होर्मुज में ईरान के केशम द्वीप पर हमला, तेल फिर $105 पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के केशम द्वीप पर IRGC के मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे रक्षात्मक हमला बताया, ईरान ने अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा किया। ब्रेंट क्रूड फिर $105 पार पहुंचा। भारत के तेल और होर्मुज में फंसे नाविकों के लिए इसके मायने।

Hormuz Limpet Mine: अंतरिक्ष स्टेशन से दिखता होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है

Hormuz Limpet Mine: 27 भारतीयों वाले टैंकर पर चिपकाए 2 बम, इंजन में आग

होर्मुज जलडमरूमध्य में 27 भारतीय नाविकों वाले पनामा के झंडे वाले टैंकर Louise 1 के हल पर एक छोटी नाव से दो लिम्पेट माइन चिपकाई गईं, जिनके फटने से इंजन रूम में आग लगी। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद इस इलाके में ऐसी माइन का यह पहला कामयाब हमला है। शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता तेल टैंकर और अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत

Hormuz Tanker Attack: ईरान का दावा- एक रात में 7 जहाजों पर हमला, इससे पहले 21 भारतीयों वाले टैंकर पर गिरा था प्रोजेक्टाइल

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ही रात में सात जहाजों को नुकसान पहुंचा। चार जहाजों पर हमला हुआ और तीन बारूदी सुरंगों से टकराए। इससे पहले 21 अक्टूबर को 21 भारतीय नाविकों वाले कुवैती टैंकर ‘अल दस्मा’ पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल गिरा था। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

Hormuz Attack: ओमान के पास टैंकर पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय नाविक लापता; दूसरे जहाज के 11 भारतीय कैसे बचे?

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की आंच अब सीधे भारतीय नाविकों तक पहुंच गई है। ओमान के सोहार एंकरेज पर ड्रोन हमले का शिकार हुए तेल टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन के दो भारतीय नाविक लापता हैं। उसी दिन होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और टैंकर MT वाल्थेरा पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल गिरा, जिससे जहाज पर […]