नवम्बर 11, 2026
पटना का पुराना सचिवालय, रोशनी से जगमगाती घड़ी मीनार वाली ऐतिहासिक इमारत, बिहार सरकार का प्रशासनिक केंद्र

Bihar STET 2026: 11 नवंबर वाली परीक्षा अब 22 को, नया एडमिट कार्ड 12 से

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2026 की 11 नवंबर वाली परीक्षा चित्रगुप्त पूजा-भाई दूज की छुट्टी के कारण 22 नवंबर को कर दी है। संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर से stetregistration.cbrt.co.in पर मिलेगा। पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा भी अब 23 नवंबर से होगी।