नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से हाथ मिलाते विदेश मंत्री एस. जयशंकर

India Poland Talks: मोदी-टस्क वार्ता में 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य तय, रक्षा उद्योग संवाद पर बनी सहमति

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। गुरुवार को उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत होनी है, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दे अहम रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर (भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, फाइल फोटो)

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, गोयल बोले- कानूनी ड्राफ्टिंग जारी

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो गया है और अब इसकी कानूनी ड्राफ्टिंग चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौता तभी लागू होगा, जब भारत को प्रतिस्पर्धी देशों पर बढ़त मिलेगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डील के बड़े मुद्दे तय हो चुके हैं।