ONGC Gas Leak: कोनसीमा में कुएं से गैस रिसाव, 1 किमी दायरे से लोग हटाए गए
आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. आंबेडकर कोनसीमा जिले के मामिडिकुदुरु मंडल में ONGC के एक गैस कुएं से मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह रिसाव शुरू हो गया। ONGC ने 500 मीटर का इलाका घेर दिया, आसपास के लोगों को हटाया, NH-216 का ट्रैफिक मोड़ा और बिजली काट दी। कंपनी के मुताबिक अब तक आग नहीं लगी और कोई घायल नहीं है।




