Cyclone Arnab: यानम के पास तट पर उतरा तूफान, सैकड़ों खंभे गिरे, नेटवर्क ठप
बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब बुधवार तड़के यानम के दक्षिण में आंध्र तट पर उतरा। काकीनाडा और कोनसीमा में सैकड़ों बिजली खंभे गिरे, मोबाइल नेटवर्क ठप हुआ और समुद्र का पानी घरों में घुसा। 63 ट्रेनें रद्द हैं। लैंडफॉल के दौरान किसी मौत की खबर नहीं है।




