Swachh Survekshan 2025-26: देश के सबसे स्वच्छ शहरों के नतीजे 11 नवंबर को
देश के सबसे स्वच्छ शहरों का ऐलान 11 नवंबर 2026 को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार देंगी। इस 10वें संस्करण में 4,751 से ज्यादा शहरों को 10 क्षेत्रों के 43 पैमानों पर परखा गया। नागरिक फीडबैक, नदी किनारे, समुद्र तट और पर्यटन-विरासत स्थलों की सफाई पर इस बार खास जोर रहा। पिछली बार कौन आगे था और हिंदी पट्टी के शहरों के लिए क्या दांव पर है, यहां पढ़ें।




