# Tags
#GenZ's की बात #भारत

NPCIL Internship: CA-CMA इंटर पास? 20,000 रुपये महीना स्टाइपेंड

कर्नाटक का कैगा परमाणु बिजलीघर, जहां NPCIL इंटर्नशिप की 6 सीटें हैं

CA इंटरमीडिएट या CMA इंटरमीडिएट पास कर चुके युवाओं के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 51 इंटर्नशिप सीटें निकाली हैं। चयनित इंटर्न को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा और जहां कंपनी आवास नहीं दे पाएगी, वहां 5,000 रुपये महीना अतिरिक्त दिए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।

परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन यह सार्वजनिक उपक्रम देश के परमाणु बिजलीघर बनाता और चलाता है। विज्ञापन संख्या NPCIL/CACMA/2026/04 के तहत इंटर्न कंपनी के फाइनेंस और अकाउंट्स विभाग में काम करेंगे। CA और CMA की पढ़ाई में जरूरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिहाज से इसे एक सरकारी उपक्रम में अकाउंटिंग, बजट और ऑडिट की बारीकियां सीखने का अच्छा मौका माना जा रहा है।

कहां कितनी सीटें

सबसे ज्यादा 10 सीटें मुंबई स्थित मुख्यालय में हैं। बाकी सीटें देश के अलग-अलग परमाणु बिजलीघरों में बंटी हैं। उम्मीदवार एक से ज्यादा लोकेशन को प्राथमिकता के तौर पर चुन सकते हैं।

जगहराज्यसीटें
NPCIL मुख्यालय, मुंबईमहाराष्ट्र10
रावतभाटा (RAPS)राजस्थान9
कुडनकुलमतमिलनाडु7
कैगाकर्नाटक6
काकरापारगुजरात5
तारापुर (TAPS)महाराष्ट्र4
नरोराउत्तर प्रदेश4
कलपक्कमतमिलनाडु3
गोरखपुर (फतेहाबाद)हरियाणा3
राजस्थान के रावतभाटा में NPCIL का परमाणु बिजलीघर, जहां CA/CMA इंटर्नशिप की 9 सीटें हैं
रावतभाटा परमाणु बिजलीघर, राजस्थान। फोटो: Pragna Jyoti Mandal/Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

कौन कर सकता है आवेदन

  • CA इंटरमीडिएट या CMA इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार, जिनके पास फाइनल अंक हों। विज्ञापन में साफ लिखा है कि बिना फाइनल मार्क्स वाले आवेदनों पर विचार नहीं होगा।
  • 26 अक्टूबर 2026 को उम्र 18 से 56 साल के बीच हो, यानी जन्म 27 अक्टूबर 2008 के बाद या 26 अक्टूबर 1970 से पहले न हुआ हो।
  • आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
  • आरक्षण भारत सरकार के नियमों के मुताबिक लागू होगा।

चयन कैसे होगा

पहले CA या CMA इंटर के कुल अंकों के आधार पर स्क्रीनिंग होगी और 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच, मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इंटर्नशिप 12 महीने की होगी, जिसे संस्थान की जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 12 महीने और बढ़ाया जा सकता है। इंटर्न को हर महीने एक दिन की सवेतन छुट्टी भी मिलेगी।

एक बात ध्यान रखनी जरूरी है। यह ट्रेनिंग है, नियमित नौकरी नहीं। विज्ञापन के मुताबिक इंटर्नशिप पूरी होने के बाद नौकरी देना NPCIL के लिए बाध्यकारी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड-3 के नतीजे जारी, कल से MCC का स्ट्रे राउंड

ऐसे करें आवेदन

आवेदन www.npcilcareers.co.in पर 6 अक्टूबर से खुले हैं और 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे। पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल पर आए लिंक से अकाउंट एक्टिवेट करें। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, निजी जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म जमा करें और उसकी कॉपी डाउनलोड करके रख लें। ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों को आधार कार्ड और आवेदन पत्र तैयार रखने को कहा गया है।

NPCIL Internship: CA-CMA इंटर पास? 20,000 रुपये महीना स्टाइपेंड

MPSC Paper Leak: 11 दिन धरने पर

NPCIL Internship: CA-CMA इंटर पास? 20,000 रुपये महीना स्टाइपेंड

Google Search Profile: 10K फॉलोअर्स हैं? अब

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *