नवम्बर 27, 2026

Neha Bora Peace Bond: HC से याचिका खारिज, बोलीं- बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की ₹10,000 पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज कर दी, लेकिन पुलिस को सारी सामग्री उन्हें देने का निर्देश दिया। बोरा ने कहा कि वह बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी; SEM के सामने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को है।

दिल्ली में तिरंगा लेकर जुटे 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के प्रदर्शनकारी

Abhijeet Dipke: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक आज SEM कोर्ट में पेश होंगे, नेहा बोरा रिहा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम कनॉट प्लेस के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले एहतियाती धाराओं में हिरासत में लिया गया। नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिकताओं के बाद शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया, जबकि दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है और उन्हें SEM अदालत में पेश किया जाना है। पुलिस के अनुसार करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण

Prashant Bhushan Regime Change: ‘हम सब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं’ बयान पर बवाल, भाजपा बोली—यह तख्तापलट की मंशा

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कहा कि अगर “ऐसी बर्बरता” जारी रही तो सत्ता परिवर्तन निश्चित है, “हम सब रिजीम चेंज चाहते हैं” और यह हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा ने इस बयान पर तीखा पलटवार किया। सांसद संबित पात्रा ने कहा कि देश में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, जबकि प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे बांग्लादेश के पैटर्न पर तख्तापलट की बात बताया। शुक्रवार सुबह भी यह मुद्दा X पर ट्रेंड करता रहा।

Neha Bora Lookalike: पुलिस ने दौड़कर पकड़ी “नेहा बोरा”, पर असली 2 किमी दूर लगा रही थीं नारे; रणनीति या संयोग?

नई दिल्ली: CEC-विरोधी प्रदर्शनों के बीच आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों ने दौड़कर एक युवती को पकड़ा। मौके पर मौजूद कई मीडियाकर्मियों ने भी मान लिया कि छात्र संगठन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में ले ली गई हैं। लेकिन जब युवती को बस में बैठाया […]