नवम्बर 27, 2026

Neha Bora Peace Bond: HC से याचिका खारिज, बोलीं- बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की ₹10,000 पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज कर दी, लेकिन पुलिस को सारी सामग्री उन्हें देने का निर्देश दिया। बोरा ने कहा कि वह बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी; SEM के सामने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को है।

Anti-SIR March: चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ रहे 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी दिल्ली में हिरासत में, रोके जाने पर सड़क पर ही लगा दी ‘जन संसद’

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर निकले मार्च को पुलिस ने अशोक रोड पर रोक दिया और 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आयोजकों का कहना है कि 1 नवंबर तक देश के 88 शहरों में ऐसे प्रदर्शन होंगे।

CJP Ultimatum: “तारीख आप चुनिए, जगह जंतर मंतर ही होगी”; दिल्ली पुलिस को GenZ आंदोलन के 24 घंटे

नई दिल्ली: जिस जंतर मंतर को दशकों से देश की “आवाज का पता” कहा जाता रहा, वही अब इस आंदोलन की सबसे बड़ी जिद बन गया है। 24 घंटे की हिरासत से छूटने के अगले ही दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सोमवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे और […]