नवम्बर 27, 2026

Illegal Arrest: 26 दिन की अवैध हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार देगी ₹5 लाख

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में उगाही के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुंबई के एक कारोबारी की गिरफ्तारी को अवैध घोषित करते हुए महाराष्ट्र सरकार को उन्हें ₹5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने डेवलपर के हित में पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल किया, और रिमांड देने वाले मजिस्ट्रेट की भूमिका भी जांच के लिए भेज दी।

मीडिया के बीच मुंबई पुलिस के साथ अभिनेता इमरान खान

Imran Khan Leave India Notice: बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती, FRRO ने OCI रद्द करने का भी नोटिस भेजा

अमेरिकी नागरिक और OCI कार्डधारक अभिनेता इमरान खान ने मुंबई FRRO के 14 अक्टूबर के ‘Leave India’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया था। याचिका में बिना सुनवाई और बिना स्पष्ट कारण नोटिस जारी करने का आरोप है। 17 अक्टूबर को FRRO ने नागरिकता अधिनियम की धारा 7D के तहत OCI रजिस्ट्रेशन रद्द करने का कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। मामला 19 अक्टूबर के आसपास मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की बेंच के सामने उल्लेखित होने की संभावना है।

Chowkidar Case Stay: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ मानहानि ट्रायल पर लगाई रोक, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘चौकीदार चोर है’ और ‘कमांडर-इन-थीफ’ टिप्पणियों से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी है और बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका पर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।