PUC New Rules: 6 साल तक की BS-6 निजी गाड़ी का PUC 3 साल, BS-4 का 6 महीने
सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता गाड़ी की उम्र और BS मानक से जोड़ दी है। 6 साल तक पुरानी BS-6 निजी गाड़ियों का PUC अब 3 साल चलेगा, जबकि BS-4 गाड़ियों को हर 6 महीने और BS-1 से BS-3 तक की गाड़ियों को हर 3 महीने जांच करानी होगी। नियम राजपत्र में प्रकाशन के साथ लागू हैं; मौजूदा PUC पर नई अवधि अगले रिन्यूअल से लगेगी।




