Delhi NCR Pollution: 191 फैक्ट्रियां सील होंगी, ANPR की डेडलाइन 30 नवंबर
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने NCR राज्यों के साथ बैठक में 191 प्रदूषणकारी फैक्ट्रियों को तुरंत सील करने, 30 नवंबर के बाद ANPR कैमरे न लगाने वाले परिवहन अफसरों पर आपराधिक कार्रवाई और 15 शहरों के लिए सचिव स्तर के जिम्मेदार अफसर नामित करने को कहा।




