Wings over Ganges: गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, मोदी बोले- शानदार!
भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के नमो घाट पर हुए तीन दिन के एयर शो ‘Wings over Ganges’ के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। गंगा के ऊपर सुखोई-30 MKI, राफेल, तेजस और LCH प्रचंड ने उड़ान भरी, जबकि सूर्यकिरण और सारंग टीमों ने करतब दिखाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।




