India Drone Boat: न नाविक, न ड्राइवर, फिर भी गन से वार; नौसेना को मिली USV
पुणे की स्टार्टअप सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने भारतीय नौसेना को हथियारबंद अनमैन्ड सरफेस वेसल (USV) यानी ड्रोन बोट की सप्लाई शुरू कर दी है। 12 बोट के ऑर्डर वाली ये नावें बिना नाविक के चल सकती हैं, 12.7mm गन से लैस हैं और झुंड में काम कर सकती हैं। दिल्ली में नौसेना के स्वावलंबन 2026 सेमिनार में इसे दिखाया गया।




