Anthropic IPO: Claude वाली कंपनी आएगी शेयर बाजार, भारतीय खरीद पाएंगे शेयर?
Claude बनाने वाली अमेरिकी AI कंपनी Anthropic ने शेयर बाजार में उतरने के लिए अमेरिकी बाजार नियामक SEC के पास S-1 प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। शेयर Nasdaq पर ‘ANT’ नाम से लिस्ट होंगे। 2026 की पहली छमाही में कंपनी की कमाई 16.3 अरब डॉलर रही, जो एक साल पहले से 1,300% ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स में वैल्यूएशन 1.5 से 1.75 ट्रिलियन डॉलर तक आंकी जा रही है। पर प्रॉस्पेक्टस साफ कहता है कि भारत में ये शेयर आम लोगों को ऑफर नहीं होंगे। भारतीय निवेशकों के लिए रास्ता क्या है, यहां पढ़ें।




