Cancer Drugs Price Cut: कैंसर की 137 दवाओं के दाम 70% तक घट सकते हैं, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
कैंसर के मरीजों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर की 137 दवाओं पर ट्रेड मार्जिन यानी वितरकों और दुकानदारों के मुनाफे की अधिकतम सीमा MRP का 30% तय कर दी है। सरकार का अनुमान है कि इससे इन दवाओं के दाम 70% तक घट सकते हैं। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी और अस्पतालों व दवा दुकानों को घटे हुए दाम ही वसूलने होंगे।















































































































































