Bihar Teacher Scam: जो टीचर थी ही नहीं, उसके खाते में भेजे ₹98 लाख
बिहार शिक्षा विभाग के आंतरिक ऑडिट में वेतन पोर्टल HRMS से जुड़ी चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। भागलपुर में एक ऐसी शिक्षिका के नाम पर करीब ₹98 लाख का भुगतान हुआ, जो कभी नियुक्त ही नहीं हुई। नवादा में ₹46,772 की सैलरी ₹4.91 लाख बना दी गई। तीन मामलों में करीब ₹1.85 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है और अब सभी 38 जिलों की जांच हो रही है।




