Ladakh Names Row: लद्दाख की 28 जगहों के नाम पर भड़का चीन, भारत का दो-टूक जवाब—’कोई इनकार इस सच को नहीं बदल सकता’
लद्दाख की 28 जगहों को सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे पर मानक नाम देने के भारत के फैसले को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने ‘अवैध और अमान्य’ बताया, तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दो-टूक कहा कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और कोई इनकार इस तथ्य को नहीं बदल सकता।


































































































